पंजाब: आज सुबह 11 बजे भगवंत मान की कैबिनेट का होगा शपथ ग्रहण

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में 10 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:00 बजे पंजाब राजभवन में होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर भी शेयर की है।
भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, पंजाब का नया मंत्रिमंडल आज शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बड़ी जिम्मेदारी दी है। पंजाब को एक ईमानदार सरकार देखनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।
बता दें कि पंजाब की नई सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उनमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा भी प्रमुख हैं। इसके अलावा बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं।
बता देगी पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 8 मंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री गण अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।