राजनीतिराज्य

Manipur Election: मणिपुर में दूसरे चरण के लिए 22 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक हुआ 11.40% मतदान

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज छह जिलों की 22 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच राज्य में 4,28,968 महिलाओं सहित 8,47,400 मतदाता 1,247 मतदान केंद्रों पर दो महिलाओं सहित 92 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। आपको बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 11.40% मतदान हुआ।

https://twitter.com/AHindinews/status/1499962746502520832?s=20&t=j0z9hMyLULLNgJOwomoFaw

इससे पहले मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 38 सीटों पर मतदान हो चुका है। आज हो रही वोटिंग के लिए थौबल, जिरीबाम, चंदेल, उखरूल, सेनापति और तामेंगलोंग जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 300 से ज्यादा कंपनियों को तैनात किया गया है। वहीं थौबल घाटी क्षेत्र में पड़ता है, अन्य पांच जिले असम और नागालैंड की सीमा के साथ म्यांमार के पहाड़ी क्षेत्रों में हैं। जिससे सुरक्षा बलों को अंतर्राष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर काफी सतर्कता बरती जा रही है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1499929126463229952?s=20&t=j0z9hMyLULLNgJOwomoFaw

मालूम हो कि मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में थौबल के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस बार थौबल में 10 में 9 सीट जीत रहे हैं और हम मणिपुर में पूर्ण बहुमत से जीतने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button