विदेश

रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का असर, सेंट्रल बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर यूरोपीय देशों के प्रतिबंध का असर दिखने लगा है। इस बीच रूस के सेंट्रल बैंक (Russian Central Bank) ने ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। रूस के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दर को 9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशथ कर दिया है।

पश्चिमी देशों के रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण रूस की करेंसी रूबल में गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह है कि गिरती करेंस और महंगाई पर लगाम कसने के मकसद से ये इजाफा किया गया है।

रूसी वित्त मंत्रालय के मुताबिक, मॉस्को ने कंपनियों को अपने विदेशी मुद्रा राजस्व का 80% बेचने का भी आदेश दिया है।

सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा है, “रूसी अर्थव्यवस्था की बाहरी परिस्थितियां बहुत ज़्यादा बदल गई हैं।”

Related Articles

Back to top button