मनोरंजन

मलयाली रस्मों-रिवाज से की शादी, साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय

By Anu Chaudhary: टीवी के नागिन शो से मशहूर हुई मौनी रॉय ने आज गोवा में शादी कर ली। इनके फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज उनके फैंस का इंतजार खत्म हुआ। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी की फोटो वायरल हो रही है। साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

साउथ इंडियन तरीके से हुई शादी

मौनी रॉय और सूरज ने साउथ इंडियन तरीके से शादी की है। आपको बता दें कि सूरज साउथ इंडियन हैं इसलिए उनके कल्चर को सम्मान देने के लिए शादी की रास्में साउथ इंडियन तरीके से हुई हैं।

एक्टर के वेडिंग लुक में झलक रही है सादगी

साउथ इंडियन ब्राइड बनीं एक्ट्रेस की सादगी साफ झलक रही है। सिंपल लुक में मौनी रॉय शानदार ब्राइड लग रही है। मौनी ने व्हाइट कलर में रेड बॉर्डर की खूबसूरत साड़ी पहनी है। साथ ही अपने ब्राइडल लुक को मौनी रॉय ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ पूरा किया है।

मांग टीका, माथा पट्टी, झुमके, चोकर सेट, टेंपल ज्वैलरी, गोल्डन कड़े, कमरबंद को मौनी ने शादी के जोड़े के साथ पहना है। मिनिमल मेकअप, बिंदी के साथ मौनी के लुक में चार चॉद लग गए। शादी के मंडप से मौनी और सूरज की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

सूरज और मौनी की जोड़ी लग रही है परफेक्ट

शादी की रस्मों को निभाता ये कपल साथ में परफेक्ट लग रहे हैं। सूरज ने अपनी शादी के दिन गोल्डन कुर्ता और सफेद लुंगी पहनी है। मौनी रॉय की हल्दी और संगीत के फंक्शन भी धूमधाम से हुए। प्री-वेडिंग फंक्शंस में भी मौनी रॉय शानदार लग रही है। मौनी के फैंस उनकी नई जिदंगी की शुरुआत के मौके पर उनको बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button