बड़ी ख़बरबिज़नेसराष्ट्रीय

PM मोदी ने किया ‘इन्फिनिटी फोरम’ का उद्घाटन, बोले- मुद्रा का इतिहास दिखाता है ज़बरदस्त विकास

नई दिल्ली: ‘इन्फिनिटी फोरम’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी बोले कि मुझे पहले ‘इन्फिनिटी फोरम’ का उद्घाटन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं आप सभी का में स्वागत करता हूं। मुद्रा का इतिहास ज़बरदस्त विकास दिखाता है। जैसे-जैसे मनुष्य विकसित हुआ, वैसे-वैसे हमारे लेन-देन का तरीके में भी परिवर्तन आया। वस्तु विनिमय प्रणाली से धातुओं तक, सिक्कों से लेकर नोटों तक, चेक से लेकर कार्ड तक। आज हम यहां पहुंच गए हैं।

PM मोदी ने किया ‘इन्फिनिटी फोरम’ का उद्घाटन

https://twitter.com/AHindinews/status/1466632491406553089?s=20

PM मोदी ने आगे कहा कि पिछले साल भारत में मोबाइल भुगतान ने पहली बार एटीएम नकद निकासी को पार कर लिया। बिना किसी भौतिक शाखा कार्यालय के पूरी तरह से डिजिटल बैंक आज एक वास्तविकता है और एक दशक से भी कम समय यह आम बात हो सकती है। हम अपने अनुभवों और विशेषज्ञता को दुनिया के साथ साझा करने और उनसे सीखने में भी विश्वास करते हैं। हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस दुनिया भर के नागरिकों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1466631259757572097?s=20

आगे उन्होनें कहा कि अब फिनटेक पहल को फिनटेक क्रांति में बदलने का समय आ गया है। एक क्रांति जो देश के हर एक नागरिक को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button