राजनीतिराष्ट्रीय

कन्हैया ने अपने फायदे के लिए पार्टी का भरोसा तोड़ा- CPI

नई दिल्ली: कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नाराज़गी जाहिर की है। CPI के महासचिव डी राजा ने ANI से बातचीत करते हुए कहा है कि उन्होंने स्वयं ही खुद को पार्टी से निष्कासित कर लिया है।

उन्होंने कहा, “सीपीआई जाति विहीन, वर्ग विहीन समाज के लिए लड़ती रही है। उनकी कुछ स्वयं की महत्वाकांक्षाएं रही होंगी। इससे पता चलता है कि कम्युनिस्ट और कामकाजी वर्ग की विचाराधारा पर उनका कोई भरोसा नहीं रह गया था।”

“सीपीआई उनके पार्टी में आने से पहले भी अस्तित्व में थी और उनके जाने के बाद भी सफल होगी। पार्टी उनके जाने से ख़त्म नहीं होने वाली है। हमारी पार्टी निस्वार्थ संघर्ष और त्याग के लिए है। कन्हैया कुमार स्पष्ट और भरोसे के लायक नहीं थे।”

https://twitter.com/ANI/status/1442846489882005512?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1442846496752295951?s=20

Related Articles

Back to top button