Delhi NCRराजनीति

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जाएगी- राघव चड्ढा

नई दिल्ली:  दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा ने ई ब्लॉक, इंद्रपुरी में जलापूर्ति लाइन का उद्घाटन किया।‌ इसके‌ जरिए लोगों को विश्वास दिलाया कि उन्हें अब पानी आपूर्ति की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

राजेंद्र नगर के कुछ हिस्सों में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए अनावश्यक परेशानी का कारण बन रही थी। जब इसकी जानकारी उपाध्यक्ष राघव चड्ढा को पता चली‌ तो उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद जलापूर्ति की लाइनों को बदला गया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ई ब्लॉक, इंद्रपुरी के लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बताते हुए मुझे खुशी है कि डीजेबी इंजीनियरों ने इस समस्या को दूर करने के लिए अथक मेहनत की है। मुझे यकीन है कि लोगों के पास बिना किसी दिक्कत के पानी की आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जाएगी।

इस दौरान राजेन्द्र नगर विधायक ने ई ब्लॉक इंद्रपुरी के लोगों ‌से मुलाकात भी की।‌ उनसे पूछा कि क्या उन्हें पानी से संबंधित किसी अन्य समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने धैर्यपूर्वक लोगों की शिकायतों को भी सुना। इसके बाद मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने इस दौरान बताया कि किस तरह से दिल्लीवासियों को डीजेबी सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति  करता है। इसके अलावा सीवेज पानी के निपटान और पुन: उपयोग से पहले उसका शोधन भी करता है।

Related Articles

Back to top button