Delhi NCRबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

वीरता पुरस्कार का हुआ ऐलान, गणतंत्र दिवस के अवसर पर 942 जवानों को पदक

76th Republic Day : गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक (Gallantry Award) से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया।

किस विभाग को कितने सम्मान?

वीरता पुरस्कार के तहत कुल 95 पदक दिए गए, जिनमें से अधिकांश नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को मिले। इन 95 पदकों में 28 जवान नक्सल क्षेत्र से, 28 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 3 उत्तर-पूर्व क्षेत्र से और 36 अन्य क्षेत्रों के जवान शामिल हैं। इसमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा से कर्मचारी हैं।

विशिष्ट सेवा किस विभाग के कितने जवान

विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए 101 राष्ट्रपति पदक में से 85 पुलिस विभाग के जवानों को, 5 अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को, 7 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के जवानों को, और 4 सुधार सेवा के कर्मचारियों को दिए गए। वहीं, सराहनीय सेवा के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस विभाग के जवानों को, 37 अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के जवानों को, और 36 सुधार सेवा के कर्मचारियों को दिए गए।

राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट

इस वर्ष वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) की राज्य दर आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ के कुल 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसमें एक जवान असम राइफल्स, पांच बीएसएफ, 10 सीआरपीएफ, चार एसएसबी के जवान शामिल है। उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को ये सम्मान मिला है।

विशिष्ट सेवा के तहत राज्यवार लिस्ट

विशिष्ट सेवा पुरस्कार की राज्यवार लिस्ट में कई राज्यों और विभागों को सम्मानित किया गया। अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय, आरएस सचिवालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड को एक-एक अवॉर्ड मिला।

बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीबीआई, आईबी को दिए गए अवॉर्ड

विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), और ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड मिले। दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी और उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3 अवॉर्ड मिले, जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को 4-4 अवॉर्ड मिले। उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5, सीआरपीएफ और सीबीआई को 6, और आईबी को 8 अवॉर्ड दिए गए।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ में फिर लगी आग, पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां जली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button