इजरायल से हुई 212 भारतीयों की वतन वापसी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया स्वागत

इजरायल से हुई 212 भारतीयों की वतन वापसी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया स्वागत
भारत ने इजरायल-हमास की जंग के दौरान वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया। इस ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार (13 अक्टूबर 2023) को 212 लोग सुरक्षित घर लौटे हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने खुद युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारत आए लोगों का स्वागत किया। उनका कहना था कि इजरायलियों के लिए यह दुखद समय है। केंद्रीय मंत्री राजीव का कहना है कि ये प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति है कि हम हर भारतीय को वापस भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी, एस जयशंकर और फ्लाइट क्रू के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद। भारत सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि लोग अपने परिवार से मिल सकें। उनको भारतीय दूतावास से संपर्क बनाने की सलह दी।
ऑपरेशन अजय के तहत आए वतन वापस
सप्ताहांत में हमास आतंकवादियों द्वारा इजराइली शहरों पर किए गए हमलों से क्षेत्र में नया तनाव पैदा हुआ है, इसलिए भारत ने यह अभियान ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है ताकि उन भारतीयों की वापसी को आसान बनाया जा सके जो भारत वापस आना चाहते हैं। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चार्टर्ड उड़ान आज शाम तेल अवीव पहुंचने की उम्मीद है और शुक्रवार की सुबह लगभग 230 भारतीयों का पहला जत्था वापस लाएगी। उन्होंने कहना है कि भारत स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।
हमलों में एक भारतीय नर्स हुई घायल
अरिंदम बागची ने बताया कि वर्तमान में लगभग 18,000 भारतीय इजराइल में रह रहे हैं, जबकि वेस्ट बैंक में लगभग 12 लोग और गाजा में लगभग तीन-चार लोग हैं। हमस के हमलों में एक भारतीय नर्स के घायल होने की खबर भी बताई जा रही है। इस घटना को लेकर अरिंदम का कहना है कि वे इस मामले से अवगत हैं। वहींं एक व्यक्ति अस्पताल में है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उनका यह भी कहना है कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए और अधिक चार्टर्ड उड़ानों का आयोजन किया जाएगा। यह घर लौटने की इच्छा व्यक्त करने वालों की संख्या पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़ें – गाजा ने इजराइल पर दागे 5000 से अधिक रॉकेट, इजराइल ने भी किया ऐलान-ए-जंग