रणवीर सिंह का नया अंदाज, देखकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

Share

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपनी लुक्स और नए-नए एक्सपेरिमेंट की वजह से सूर्खियां बटोरते रहते हैं। उनका अंदाज इतना अनोखा होता है कि वे अपने फैंस को हैरान कर देते है। हालांकि, वे अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं।

रणवीर की फैशन सेंस और अतरंगी अंदाज ने कई बार खबरों में जगह बनाई है। चाहे उनके कपड़े हों या फिर एसेसरी हर बार वह कुछ नया और अलग ट्राई करते हैं जो कि आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने फोटोशूट कराया है जिसे लेकर चर्चाएं ज़ोरो पर हैं। रणवीर ने अपनी तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वह दाड़ी-मूछों के साथ लड़कियों जैसे बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के स्लिंग बैग के साथ रणवीर ने गोल्डन जूलरी भी पहन रखी है। चटख नीले रंग की ड्रेस को रणवीर ने येलो शूज के साथ कैरी किया है। उनका अबतक का यह सबसे अनोखा फोटोशूट है जिसके लिए फैंस उनकी जमकर क्लास ले रहे हैं।

रणवीर को उनकी इन तस्वीरों के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस उन्हें उनके इस अंदाज के लिए खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोग उनके पोस्ट पर जाकर कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर फिल्म ’83’ में कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे और वहीं उनकी पत्नी दीपिका रोमी देव की भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा, रणवीर की पाइपलाइन में फिल्म ‘तख्त’ भी है जिसे लेकर वो काफी उत्सुक हैं। अब देखना होगा कि आनेवाली फिल्मों में वे अपने फैंस को अपनी एक्टिंग के जरिए कितना प्रभावित करते हैं।