Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/b4whrpt4mwdy/public_html/wp-content/themes/covernews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ ने अस्पताल पहुंच जाना पूर्व सीएम का हाल

Share

लखनऊ: शनिवार शाम को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याम सिंह की अचानक तबीयत बिगड गई। इसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में एडमिट कराया गया। साथ ही मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज किया जा रहा है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक कल्याण सिंह की खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा है, और उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है।

जानकारी के लिए बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे। वहां उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है।

बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें