नीतू के जन्मदिन पर कपूर फैमिली के साथ नजर आईं आलिया भट्ट

मुंबई। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी तो आपको याद ही होगी। बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक इस जोड़ी ने रुपहले पर्दे पर एक साथ कई बार काम किया और अपनी केमिस्ट्री से लोगो का दिल जीत लिया। 70 के दशक की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर आते ही छा गई थी। दोनों की फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म के गाने भी सुपर हिट रहें। उन्होंने एकसाथ 12 फिल्मों में काम किया।
बता दें कि नीतू कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू कपूर का जन्म 8 जुलाई 1958 को हुआ था और उनके पेरेंट्स ने उनका नाम हरनीत कौर रखा था। नीतू ने महज 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। वो सूरज, दस लाख, दो कलियां, वारिस और पवित्र पापी जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। ऋषि कपूर के जाने के बाद यह नीतू कपूर का दूसरा जन्म दिन है।
नीतू को इस खास मौके पर खुश करने के लिए कपूर फैमिली ने सरप्राइज पार्टी रखी थी जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की और जमकर एन्जॉय किया। पार्टी की तस्वीररें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीर में रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर, शाहीन भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समेत कपूर फैमिली के कई सदस्य मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
पार्टी की तस्वीरों में जिस बात की खास चर्चा हो रही है वह है आलिया भट्ट। जी हां, तस्वीरों में आलिया की बॉन्डिंग कपूर सिस्टर्स के साथ देखी जा सकती है, जिसमें आलिया करिश्मा कपूर के काफी क्लोज दिखाई दे रही हैं। वहीं तस्वीरों में आलिया की मां सोनी राजदान भी नजर आ रही हैं।