Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, बोले- सपा की संवेदना आतंकवादियों के साथ

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठे चरण के चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ जनसभा शुरु कर दी है। इसी बीच CM  ने गोरखपुर के पिपराइच (Yogi Adityanath in Gorakhpur) में जनता को संबोधित किया। उन्होनें इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार की संवेदना किसानों, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और नौजवानों के प्रति है लेकिन समाजवादी पार्टी की संवेदना किसके प्रति है? आतंकवादियों के प्रति। बेईमानी और भ्रष्टाचार इनका संस्कार रहा है।

https://twitter.com/BJP4UP/status/1498196314320175104?s=20&t=2QVNWgYGJBTyWg_LvHdJ6w

सपा की संवेदना आतंकवादियों के साथ

सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम योगी (Yogi Adityanath in Gorakhpur) ने कहा कि दलबदलू नेताओं पर भरोसा करना बेकार है। वे अवसरवादी होते हैं। अब छठे चरण में जनता भाजपा के लिए जीत का छक्का लगाते हुए मतदान करेगी। प्रदेश का चौतरफा विकास कार्य भाजपा की सरकार में हुआ है। पहले ईद-बकरीद पर बिजली आती थी और होली-दीपावली पर बत्ती गुल हो जाती थी। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकारी योजनाएं शत प्रतिशत लोगों के घर-घर पहुंच रही हैं।

उत्तर प्रदेश में अब हर तीसरे दिन दंगे नहीं होते

जनसभा को संबोधित करते हुए CM (Yogi Adityanath in Gorakhpur) बोले पांच चरणों के चुनाव के बाद मैं कह सकता हूं कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे चल रही है। छठे और सातवें चरण में हम छक्का मारने के लिए आए हैं जिससे हम 300 पार के लक्ष्य को फिर से प्राप्त कर सके।वर्ष 2017 से पहले यूपी में सिर्फ एक उत्सव सैफई में होता था। अब बम-बम भोले का उदघोष करते हुए कांवरिये निकलते हैं। वहीं, इलाहाबाद में कुंभ, काशी में दीपोत्सव और मथुरा में बृज की होली का आयोजन होता है। उत्तर प्रदेश में अब हर तीसरे दिन दंगे नहीं होते हैं। कर्फ्यू नहीं लगते हैं।

Related Articles

Back to top button