Uttar Pradesh

यमुना Expressway पर दर्दनाक हादसा, टैंकर ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत

Yamuna Expressway Accident : मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन संख्या 88 के पास दिल्ली से कानपुर जा रही एक निजी बस से उतरे यात्रियों को पीछे से आ रहे बेकाबू कैंटर (टैंकर) ने कुचल दिया। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात सुरेश चंद रावत के अनुसार, बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें चपेट में ले लिया।

जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान औरैया निवासी सोनू, बस्ती निवासी देवेश, कन्नौज निवासी गणेश और दिल्ली निवासी संतोष के रूप में हुई है। दो अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। गंभीर रूप से घायल अमर दुबे (औरैया) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bharat Taxi का किराया Ola-Uber से सस्ता, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button