आखिर क्यों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #boycottmaldives ?

boycott maldives

boycott maldives

Share

Boycott Maldives: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कंगना रनौत (Kangana Ranaut) समेत कई सिलब्स ने सोशल मीडिया पर #boycottmaldives का एलान किया है. इसके अलावा, ये प्रसिद्ध लोग मालदीव (Maldives) और उसके पर्यटन स्थलों के खिलाफ चल रहे वेब अभियान में भी शामिल हो गए हैं। मालदीव के मंत्री ने भारत विरोधी टिप्पणियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की, जिसके बाद इस अभियान का आयोजन किया गया था। इसके अलावा, ये सेलब्स मालदीव और उसके टूरिज़्म स्थलों के खिलाफ चल रहे सोशल मिडीया अभियान में भी शामिल हो गए हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने लक्षद्वीप (Lakshwadeep) के दौरे पर गए थे। यात्रियों ने इस यात्रा से लक्षद्वीप के आइलैंड को पसंद करने लगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान लक्षद्वीप के सुंदर समुद्र तटों का दौरा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने समुद्र में स्नॉर्कलिंग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जो वायरल हो गईं और एक्स पर ट्रेंडिंग में रहीं। इसी दौरे से यह बहस शुरू हुई। साथ ही उन्होनें देश के टूरिज़्म को भी बढ़ावा दिया था.

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर को बहुत पसंद किया। लोग इस तस्वीर की तुलना मालदीव से करने लगे। लोगों का कहना था कि जब लक्षद्वीप इतना सुंदर है तो मालदीव जाने की क्या जरूरत है। इस तस्वीर से मालदीव में भारत विरोधी मंत्री को मिर्ची लग गई। मंत्री जाहिद रमीज ने ट्वीट कर लिखा कि यह अच्छा विचार है? हालांकि, हमारे साथ कंपीटिशन करने का विचार भ्रम है। वे हमारी तरह सर्विस कैसे ऑफर कर सकते हैं? वह हमारी तरह साफ कैसे हो सकते हैं? कमरों से हमेशा आने वाली बदबू सबसे बड़ी समस्या है। इसके अलावा एक महिला मंत्री ने भारत विरोधी टिप्पणी की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड करने लगा.

Boycott Maldives: पीएम मोदी से नाराज हुए मालदीव की नेता

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश से मालदीव के कुछ सरकारी अधिकारी और स्थानीय लोग नाराज हो गए। यही कारण है कि मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाया और VisitMaldives ट्रेंड के माध्यम से लोगों को अपने देश की यात्रा करने का आह्वान किया। हालाँकि, इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया गया है।

Boycott Maldives: बॉलीवुड हुआ एकसाथ

अब सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोग मालदीव के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं उससे इतना तो तय है कि मालदीव को झटका लगना तय है। साथ ही बॉलीवुड स्टार्स भी भारत के इस शहर का नाम ले रहे हैं और टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं. ट्वीट कर बॉलीवुड सेलेब्स सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े सितारों ने लोगों रिक्वेस्ट कर रहे हैं और विदेश की सैर करने से ज्यादा भारत की जगहों को एक्सप्लोर करें और भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा देने की सलाह दे रहें है.