
Babulal Kharadi
काफी लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने राजस्थान में कैबिनेट विस्तार कर दिया है। शनिवार को 12 नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है। लेकिन इन 12 नामों में सबसे चौका देने वाला नाम बाबूलाल खराडी(Babulal Kharadi ) का है। बाबूलाल खराडी इस समय झाड़ोल से विधायक हैं। जिन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दे दिया गया है।
कौन हैं झाड़ोल से विधायक बाबूलाल खराडी?
बाबूलाल खराडी इस समय झाड़ोल से विधायक हैं। वहीं बीजेपी ने कैबिनेट में विधायक को जगह देकर आदिवासी वोट अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। बता दें कि पिछली बार राजस्थान विधानसभा के सबसे अच्छे विधायक चुने गए बाबूलाल खराड़ी अभी भी कच्चे मकान में ही रहते हैं।
अभी भी पुराने कच्चे मकान में रहते हैं विधायक
अभी भी कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी अपने पुराने कच्चे मकान में ही निवास करते है। वहीं इन्हें लेकर पिछले तीन साल पहले सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी। इस अफवाह में बाबूलाल खराडी को मृत बताया गया था। आपको बता दें कि इस अफवाह का विश्वास बाबूलाल खराडी के समर्थकों ने भी कर लिया था। जिसके तहत वह उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरु कर दिया था। इस अफवाह के कारण परिजनों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
चार बार विधायक चुने गए बाबूलाल खराड़ी
कामकाज को लेकर बात की जाए तो बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में खराड़ी ने 6488 वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। खराड़ी के खाते में 76,537 वोट आए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी हीरालाल डरांगी को 70,049 वोट मिले थे। इस बार वह चौथी बार विधायक बने हैं।
भाजपा को मिली थी जीत
इस बार के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की जीत हुई थी। 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें से 115 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इस चुानव में कांग्रेस के हाथ महज 69 सीटें ही लगी थी। भाजपा ने इस बार भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है और प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी को उपमुख्यमंत्री पद दिया है।
यह भी पढ़े:PM Modi in Ayodhya: पीएम मोदी ने लोगों से की अपील,अयोध्या ना आने की कही बात
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar