Wednesday : बुधवार के दिन भूल कर भी न खरीदें ये सामान

Wednesday
Wednesday : हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह का हर दिन देवी-देवताओं को समर्पित होता है। उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश और देवी दुर्गा माता को समर्पित है। बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु है। श्री गणेश जी की पूजा को सभी देवी-देवताओं की पूजा में प्रथम स्थान प्राप्त है। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। बुधवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करें और मंदिर में मां दुर्गा को हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं।
राशि के अनुसार करें मंत्र जाप
हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक़ रोज़ नियमित्ता से मंत्र जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और सफलता प्राप्त होती है। बुधवार के दिन करें अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप –
मेष राशि – ‘ॐ बुं बुधाय नम:।’
वृषभ राशि – ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:।’
मिथुन राशि – ‘ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।’
कर्क राशि – ‘ॐ सों सोमाय नम:।’
सिंह राशि – ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:।’
कन्या राशि – ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:।’
तुला राशि – ‘ॐ कें केतवे नम:।’
वृश्चिक राशि – ‘ॐ चं चन्द्रमसे नम:।’
धनु राशि – ‘ॐ बुं बुधाय नम:।’
मकर राशि – ‘ॐ कें केतवे नम:।’
कुंभ राशि – ‘ॐ अं अंगारकाय नम:।’
मीन राशि – ‘ॐ सों सोमाय नम:।’
बुधवार के दिन गणेश और देवी दुर्गा माता की पूजा – अर्चना करें और अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि बुधवार के दिन क्या न करें, बुध ग्रह को बुध्दि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। ध्यान रखें कि आज के दिन बालों से जुड़ी वस्तुएं जैसे कंघी, तेल, शैंपू, साबुन आदि सामान नहीं खरीदने चाहिए।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप