Delhi NCRमौसम

उत्तर भारत में मौसम ने बदला मिजाज, दिल्ली- यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

Weather Update : उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते यहां कई राज्यों का पारा लगातार बढ़ रहा है।

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जहां कई राज्यों में बारिश होने की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार के राज्यों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जिस वजह से इन राज्यों में अचानक से हल्की ठंड बढ़ गई है।

हल्की ठंड बढ़ा दी

राजधानी दिल्‍ली में तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम में ठंडक आई है। इस दौरान तेज हवाओं ने भी दिल्ली में हल्की ठंड बढ़ा दी है हालांकि इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में अभी और बारिश देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे साथ ही आसमान में हल्की धूप भी खिलेगी।

बर्फबारी की संभावना

वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को ओडिशा छत्तीसगढ़ झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई। जिस वजह से इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। अभी इन राज्यों में और भी बारिश होने की संभावना है। वहीं मेघालय अरुणाचल प्रदेश मिजोरम असम मणिपुर और त्रिपुरा में 22 और 23 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड में बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में बारिश होगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर पंजाब हरियाणा चंडीगढ पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिमी राजस्थान में 26 से 27 फरवरी से बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : तरुनप्रीत सिंह सौंद के आदेशों के बाद 65,607 नए मगनरेगा जॉब कार्ड बने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button