Delhi NCRमौसम

Weather Update: आज का मौसम, जानिए राजधानी दिल्ली समेत इन जगहों के AQI का हाल…

Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। तापमान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गिर गया है। वहीं, तूफान मिचोंग की वजह से कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में ठंड तेजी से बढ़ेगी, राजधानी दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में भी बारिश की संभावना है।

Weather Update: कैसे रहेगा आज का मौसम

दरअसल, आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहने की संभावना है। सुबह के समय आसमान कोहरा रह सकता है, लेकिन उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। प्रदूषण से आज भी दिल्लीवासियों को राहत नहीं मिल रही। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बताया है। हालाँकि, दिल्ली में पहले से प्रदूषण कम हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 46 दिन से हवा की गुणवत्ता खराब है। इस पूरे समय में प्रदूषण का स्तर सामान्य नहीं रहा।

AQI की अच्छी और खराब स्थिति, कहां का AQI कितना?

दिल्ली ओवरऑल AQI- 287, आनंद विहार AQI- 339, बवाना का AQI- 322, द्वारका का AQI- 302, पूसा का AQI- 283, लोधी रोड का AQI- 204, एयरपोर्ट T3 का AQI- 238, RK पुरम का AQI- 305, नोएडा का AQI- 234, ग्रेटर नोएडा का AQI- 237, गाजियाबाद का AQI- 249, गुरुग्राम का AQI- 226, फरीदाबाद का AQI- 225। 0-50 AQI अच्छा, 50-100 AQI संतोषजनक, 101-200 AQI मीडियम, 201-300 AQI खराब, 301-400 AQI बेहद खराब और 401-500 AQI गंभीर है।

इन जगहों पर 24 में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Rashifal: आज का राशिफल, यहां जानें किन राशियों को मिलेगा राजसत्ता का सहयोग और किन राशियों को होगी कठिनाई…..

Related Articles

Back to top button