Delhi NCRबड़ी ख़बरमौसम

उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव, दिल्ली-NCR में भी छाए बादल, जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Update : फरवरी के महीने में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आया है। देश के कई क्षेत्रो में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी अभी भी हो रही है।

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत के सभी इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है। दिल्ली एनसीआर के आसमान में सोमवार को हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश में स्थित है।

कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड पड़ने की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलो में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

बादल छाए रहे

सोमवार के दिन दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहे। मंगलवार को भी दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी निकलती रहेगी। बुधवार से दिल्ली का मौसम साफ हो जाएगा इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी दिल्ली एनसीआर में ठंड पड़ने की संभावना नहीं है।

बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होगी। इसके अलावा असम नागालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 15 तारीख तक हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 13 फरवरी तक आंधी तूफान और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भी संभावना है।

वहीं मौसम का कहना है कि तीन दिनों तक तेलंगाना में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक सात दिनों में तेलंगाना में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button