Delhi NCRUttar Pradeshमौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, मैनपाट में ओले, दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम, डिटेल में पढ़ें

Weather Update : उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम ने रुख बदल लिया है। मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं और हवाएं भी तेज चल रही हैं।

बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मैनपाट में मंगलवार रात तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, जिससे सड़कों और मैदानों पर सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक था, लेकिन अगले चार दिनों में इसमें 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री बढ़ सकता है।

अधिकतम तापमान 37.4°C किया गया दर्ज

पिछले 24 घंटे में दुर्ग में अधिकतम तापमान 37.4°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान रायपुर के माना एयरपोर्ट पर 16.5°C रहा, जो सामान्य से 4-5 डिग्री कम है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को आंधी-तूफान और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और उमस भरा मौसम है।

आज दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, वज्रपात की भी संभावना है। तेज हवाओं की रफ्तार 20-30 किमी/घंटा, रात तक 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 17°C के आसपास रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- पटना में छात्रों का UGC समर्थन में हंगामा, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button