दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Weather News : मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 29 अप्रैल तक और पूर्वी मध्य भारत में 26 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं दिल्ली के तापमान में 27 अप्रैल के बाद अधिक वृद्धि नहीं होगी।
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए हिट वेव की चेतावनी जारी की है। तीस अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर आंधी-पानी का अनुमान है।
तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है
वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि दिल्ली का तापमान स्थिर रहने की संभावना है। दो दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार-झारखंड के कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून वर्षा से गर्मी से आंशिक राहत मिलने की संभावना है।
गर्म हवाएं पश्चिमी भारत की ओर फैल रही हैं
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक प्रभावी नहीं रहा है और यह अब धीरे-धीरे आगे की ओर खिसक रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से उठ रही गर्म हवाएं पश्चिमी भारत की ओर फैल रही हैं, जिसके चलते एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
27 अप्रैल के बाद अधिक वृद्धि नहीं होगी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 29 अप्रैल तक और पूर्वी एवं मध्य भारत में 26 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि दिल्ली के तापमान में 27 अप्रैल के बाद अधिक वृद्धि नहीं होगी।
तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि होने का पूर्वानुमान
तीस अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा में कई जगहों पर आंधी-पानी का अनुमान है। इसके प्रभाव से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई स्थानों के तापमान में गिरावट आएगी। किंतु इसके पहले पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें : ‘सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसमें उनके साथ खड़े हैं’, श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी ने घायलों से की मुलाकात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप