Delhi NCRबड़ी ख़बरमौसम

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Forecast : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है। जबकि पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड अब कम होने लगी है। बसंत पंचमी के बाद से तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद की गई है।

दिल्ली का मौसम साफ रहेगा

आने वाले अगले दो दिन यानी मंगलवार और बुधवार को भी दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है। इन दो दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में कोई खास ठंड नहीं पड़ने वाली है।

मौसम शुष्क रहेगा

यूपी में स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या नोएडा सहित अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहेगा। तेज हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव से तापमान में वृद्धि रहेगी। उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भी अधिक ठंड नहीं रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट नहीं होगी

वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। हरियाणा के कई जिलों में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं होगी।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता

वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता जो पिछले दो दिनों से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार शाम चार बजे 227 खराब दर्ज किया गया जो शनिवार को इसी समय दर्ज किए गए 152 मध्यम से काफी अधिक है।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button