बड़ी ख़बरविदेश

व्हाइट हाउस का बड़ा दावा, अमेरिका में 500 से अधिक घुसपैठिये किए गए गिरफ्तार

Washington : अमेरिकी सेना ने बॉर्डर से पाँच सौ से अधिक घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। व्हाइट हाउस ने एक्स पर एक सूचना जारी कर यह दावा किया है। इनमें से सैकड़ों घुसपैठियों को आर्मी के हेलीकॉप्टर में बैठाकर बाहर छोड़ दिया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने अपनी सीमा से अलग-अलग देशों के 500 से अधिक घुसपैठियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। व्हाइट हाउस की सूचना के मुताबिक 538 घुसपैठियों को अमेरिकी सेना ने पकड़ा है। इसके अलावा 373 बंदियों को भी हिरासत में लिया गया है।

भारतीय लोग भी शामिल

अमेरिकी व्हाइट हाउस के मुताबिक इनमें से सैकड़ों लोगों को मिलिट्री एयरक्रॉफ्ट में बैठाकर वापस भेज दिया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अमेरिकी सेना सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए सतर्क हो गई है। इस बीच पेंटागन ने 1500 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मेक्सिको के बॉर्डर पर भेज दिया है। अब अमेरिका में घुसपैठ करने वालों की खैर नहीं होगी। डोनाल्ड ट्रंप सरकार लाखों अवैध घुसपैठियों की पहचान कर वापस उनके देश भेजने की तैयारी कर चुका है। इनमें हजारों भारतीय लोग भी शामिल हैं।

वापस भेजने का प्रावधान है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई इमिग्रेशन पॉलिसी बनाई है, जिसके तहत अवैध रूप से अमेरिका में घुसे प्रवासियों को पहचान करके उन्हें उनके देश वापस भेजने का प्रावधान है। क्योंकि इन लोगों कोअमेरिकी की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया गया है। ट्रंप ने चुनाव में जीत दर्ज करने से पहले ही नई इमिग्रेशन पॉलिसी लाने और प्रवासी घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने का ऐलान किया था। प्रवासी घुसपैठियों संख्या कई लाख में बताई जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाबत एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके नई इमिग्रेशन पॉलिसी लागू कर दी है। साथ ही अपने शपथ ग्रहण के पहले ही दिन सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button