
Monsoon Destinations in india: मॉनसून की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में अक्सर लोग मौसम का मजा लेने के लिए घूमने का प्लान बनाने का सोचते हैं तो आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप मॉनसून का ज्यादा मजा ले सकते हैं। मॉनसून का महीना उन जगहों पर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। जहां आप हमेशा से जाना चाहते हो और अबतक जा ना पाए हों हालांकि मॉनसून सीजन में काफी ज्यादा बारिश होने के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड्स का खतरा काफी ज्यादा होता है लेकिन अगर आपको रास्तों की अच्छे से समझ है है तो आप मॉनसून में अपनी यात्रा को काफी यादगार बना सकते हैं।
मॉनसून में घूम आए भारत की इन खूबसूरत जगहों पर
भारत में तीन तरह के मौसम होते हैं- गर्मी, सर्दी और मॉनसून यूं तो लोग हर मौसम में घूमने का प्लान बनाते हैं और जाते भी हैं लेकिन मॉनसून के दौरान जाने का मजा ही काफी अलग होता है। ऐसे में अगर आप भी मॉनसून में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में-
वायनाड- मॉनसून के मौसम में घूमने के लिए वायनाड एक काफी अच्छी जगह साबित हो सकती है। खासकर के उन लोगों के लिए ये जगह काफी अच्छी साबित हो सकती है जिनकी हाल ही में ही नई शादी हुई हो। मानसून में यह जगह और भी सुंदर नजर आती है। मॉनसून के दौरान आपको यहां खूबसूरत झरने, बहती हुई नदियां और धुंध भरी सुबह देखने को मिलेगी। ऐसे में मॉनसून के दौरान पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है।
यह भारत के फेमस हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक
कुर्ग- कुर्ग अपनी आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह भारत के फेमस हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक है। खासकर मॉनसून के दौरान इस जगह की सुंदरता अलग ही लेवल पर होती है। यहां की घाटियां, पहाड़ और जगंल मॉनसून के मौसम में और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। यहां पर कई वॉटरफॉल्स हैं जिन्हें देखने से अलग ही अनुभव होता है।
महाबलेश्वर- जुलाई और अगस्त में महाबलेश्वर की सुंदरता बहुत शानदार होती है। बहुत से कपल्स मॉनसून के दौरान यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप फ्रेश स्ट्रॉबेरीज का लुफ्त उठा सकते हैं साथ ही आप यहां बोटिंग के भी मजे ले सकते हैं।
मुन्नार- हरी-भरी घाटियां, शानदार झरने और झीलें मुन्नार की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक है ये जगह दक्षिण भारत का यह खूबसूरत शहर उन लोगों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन होता है, जो प्रकृति में एकदम शांति के बीच अपना समय बिताना पसंद करते हैं।
लद्दाख- प्राकृतिक सौंदर्य के बीच अपने अंदर अद्भुत खूबसूरती समेटे बैठा लद्दाख भी टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। आपको यहां ऐसा लगेगा कि धरती पर शायद इससे बेहतर दूसरी कोई जगह हो ही नहीं सकती अगर आपको बारिश पसंद है तो एक बार मॉनसून में लद्दाख जरूर जाएं।
मेघालय- पहाड़ों से घिरे मेघालय को अक्सर लोग बादलों का घर कहते हैं। नदियों की मौजूदगी, खूबसूरत झरने, जगमगाती पर्वत धाराएं और पर्वतों के ऊपर से हरियाली का अनोखा नजारा मेघालय की खूबसूरती को दर्शाता है। बारिश के मौसम में यह जगह नहाकर और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है, इसलिए मॉनसून में आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
रिपोर्ट- अंजलि