
Vishwa Hindu Economic : सीएम योगी ने विश्व हिंदू आर्थिक मंच के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने भारत श्रम शक्ति की बात की। सीएम योगी ने शनिवार को कहा कि जो ताजमहल बनाने वालों के हाथ कटवा देते थे। आज देश के प्रधानमंत्री भगवान राम का मंदिर बनाने वाले श्रमिकों का सम्मान करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि पहली सदी से लेकर 15वीं सदी तक दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की जो हिस्सेदारी थी, यूरोप से जुड़े विद्वान भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि उस समय दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 40 फीसदी से अधिक थी। सब कुछ हमारे पास है। एक आज का भारत है, जो अपनी श्रम शक्ति का सम्मान करता है और दूसरा वो भी समय था, जब ऐसे श्रमिकों के हाथ काटकर जीवंत कला को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया।
‘2007 में वित्त मंत्री पी चिदंबरम यूपी आए थे तब…’
सीएम योगी ने कहा कि एक वो लोग हैं, जो ताजमहल बनाने वालों के हाथ कटवा लेते थे। आज देश के प्रधानमंत्री भगवान राम का मंदिर बनाने वाले श्रमिकों का सम्मान करते हैं। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय उन्होंने दावा किया था कि भारत कभी धनी देश नहीं था, भारत सोने की चिड़िया थी, यह मिथक है. इस तरह की कथाओं वाली पुस्तकों को जला देनी चाहिए। साल 2007 में देश के तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम यूपी आए थे।
यह भी पढ़ें : Punjab : विधायक रंधावा ने स्वास्तिक विहार में सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप