उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के रुझानों में बीजेपी आगे, कांग्रेस की स्थिति खराब

Nikay Chunav Results
Uttarakhand Nagar Nikay Chunav Results: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना के लिए उत्तराखंड के 13 जिलों में 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव 2025 के वोटों की गिनती के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। शुरूवाती रुझान में बीजेपी आगे निकलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस की स्थिति नगर निकाय चुनाव में खराब होती नजर आ रही है। अब तक 100 में से 9 नगर अध्यक्ष पदों के परिणाम-रुझान सामने आए हैं। इसमें से तीन पर बीजेपी की जीत हुई है। वहीं चार पर बीजेपी बढ़त बनाई है। वहीं, एक पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय आगे निकलते दिख रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में पूरा जोर लगाया था। पार्टी की नगर निकायों की सरकार में बड़ी भागीदारी बनती दिख रही है।
वोटों की गिनती चल रही है
उत्तराखंड के 1282 सभासदों के पदों के लिए भी वोटों की गिनती चल रही है। इसमें से 106 सीटों के परिणाम और रुझान सामने आए हैं। निर्दलीयों को इसमें बढ़त मिलती दिख रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों में से 23 ने अब तक जीत दर्ज की है। वहीं 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने 19 सभासदों के सीटों पर कब्जा जमाया है। 32 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों का खाता खुलता अभी तक नहीं दिखा है।
दुगड्डा नगर पालिका सीट पर निर्दलीय शांति बिष्ट ने जीत दर्ज की है। बीजेपी की बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को उन्होंने हराया है। बीजेपी की बागी शांति निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरी थीं।
परिणाम पर हर किसी की नजर टिकी हुई
वहीं देहरादून में वार्ड नंबर 16 से तीस तक के मतदान स्थल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर सामने आ रही है। देहरादून में पहले चरण में 1709 पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गिनती की जा रही है। देहरादून नगर निगम के परिणाम पर हर किसी की नजर टिकी हुई है।
एक सीट पर बढ़त मिलती दिख रही
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में सभासदों के 44 पदों के परिणाम आए हैं। इसमें से निर्दलीयों ने 23 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं बीजेपी को 19 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब हुई है। अभी 66 सीटों के रुझान भी सामने आए हैं। बीजेपी ने सभाासद के पदों पर रुझानों में बढ़त बनाई है। बीजेपी के 32 उम्मीदवार बढ़त बनाते हुए दिख रहे हैं। जबकि निर्दलीय 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी महज एक सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से वोटों की गिनती की प्रक्रिया को तेज किया गया है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। वहीं मतगणना केंद्र के भीतर सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को रिजल्ट की पल-पल की जानकारी दी जा रही है। मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। प्रारंभिक रुझानों से बीजेपी पूरी तरह से बमबम है। नगर निगम रुड़की में भी बीजेपी बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। अधिकतर नगर निगम चुनाव में बीजेपी आगे निकलती दिख रही है।
अंतिम परिणाम आ जाएंगे
मतगणना शुरू होने के बाद दोपहर से परिणामों के आने की उम्मीद की जा रही है। नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर पर हुआ है। इस कारण रिजल्ट आने में देरी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि देर रात तक अधिकतर निकायों के अंतिम परिणाम आ जाएंगे। बड़े निकायों के चुनाव परिणाम आधी रात के बाद या फिर रविवार सुबह तक आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उज्जैन समेत 17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप