
देहरादून: देशभर में ब्रज की होली ऐतिहासिक और सबसे प्रसिद्ध मानी जाती है। ब्रज में होली के कई रंग आपको देखने को मिलेंगे जैसे लठमार होली, फूलों की होली और रंगों की होली। लेकिन क्या आपको पता है देश में ब्रज की होली के बाद उत्तराखंड की बैठकी होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, ये होली बैठकर गाई जाती है, दूसरी है खड़ी होली यानी जो खड़े होकर सामूहिक नृत्य के साथ चौराहे चौबारे में गाई जाती है। बैठकी होली ग्रामीण अंचल की ठेठ बोली भाषा की अभिव्यक्ति है, इसे नागर होली भी कहा जाता है। बैठकी होली में परंपरागत शास्त्रीय संगीतों की चौपाल लगाई जाती है, विभिन्न रागों से सजी इस होली के अनगिनत परंपरागत गीत हैं।
वहीं खड़ी होली नेपाल सीमा से सटे लोहाघाट में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इसी के साथ नैनीताल में भी लोग खड़े होली का मजा ले रहे हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं में इस पौराणिक होली के शुरुआत कब हुई इसका अनुमान लगाना मुश्किल है लेकिन अनुमानतः मध्यकाल में दसवी-ग्यारहवीं सदी से इसका प्रारंभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: UP में होली पर नहीं बजेंगे ये गाने, CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी