बड़ी ख़बरविदेश

26 प्रतिशत टैरिफ हो गया लागू, जानें भारत के निर्यात पर क्या पड़ेगा असर ?

US Tariff : आज से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हो गया है। लगभग 180 देशों पर यह टैरिफ लगाया गया है। अमेरिका में निर्यात करने वाले सामानों पर 26 फीसदी टैक्स लगेगा। आइए जानते हैं कि भारत के निर्यात पर इस टैरिफ का असर कैसे पड़ेगा ? भारत के सामानों पर 26 फीसदी टैक्स लगेगा, जिससे सामानों के दाम भी बढ़ते दिखाई देंगे।

बताते चलें कि भारत के प्रमुख निर्यात क्षेत्र की बात करें तो आभूषण, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल शामिल है। भारत अमेरिका को निर्यात ज्यादा करता है और आयात कम करता है। अब टैरिफ लगा दिया गया है, जिससे जानकारों का मानना है कि निर्यात में कमी आ सकती है।

भारत का सरप्लस 35.32 अरब डॉलर

दरअसल, भारत दवाओं का निर्यातक है। भारत अमेरिका को सस्ती दवाएं निर्यात करता है। भारत अमेरिका को 12 अरब डॉलर की दवाएं निर्यात करता है। इसके अलावा भारत फार्मा प्रोडक्ट्स भी निर्यात करता है। 2023-24 की बात करें तो भारत का सरप्लस 35.32 अरब डॉलर था। अब टैरिफ लगा है तो यकीनन इस पर असर पड़ेगा और ट्रेड सरप्लस घट सकता है।

भारत से 73.7 अरब डॉलर का निर्यात

दरअसल, जानकारी के लिए बता दें कि कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों को देखें। भारत से 73.7 अरब डॉलर का निर्यात होता है। अमेरिका 39.1 अरब डॉलर का आयात करता है। इससे उलट अमेरिकी सरकार आंकड़ों को देखें। भारत से 91.2 अरब डॉलर का निर्यात होता है। आयात की बात करें तो 34.3 अरब डॉलर है।

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस की AGTF ने लॉरेंस बिश्नोई-रोहित गोदारा गैंग के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button