राष्ट्रीयविदेश

US Iran Dispute : ईरान ने 32,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला, न्यूक्लियर हथियार प्रोग्राम खत्म किया- ट्रम्प

US Iran Dispute : ईरान में हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान 32 हजार प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया। उन्होंने इसे एक बहुत दुखद स्थिति बताया। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु और क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है। वहीं आए दिन चर्चाएं भी तेज हैं कि अमेरिका ईरान पर बड़ी सेन्य कार्रवाई कर सकता है।

अमेरिका-इजराइल का समर्थित हाथ

बता दें कि ईरान में 28 दिसंबर से 14 जनवरी तक महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए थे। लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर थे। इस दौरान ट्रम्प ने ईरान को कार्रवाई की धमकी दी थी। ईरानी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि- उन्होंने ट्रंप के 32 हजार के आंकड़े को बिना प्रमाण के बताया और प्रमाण मांगकर अमेरिका को चुनौती दी। ईरान सरकार इन घटनाओं को अमेरिका और इजराइल की ओर से समर्थित दंगों व आतंकवाद के रूप में देखती है।

मिसाइल डेवलप कर रहा ईरान

स्टेट ऑफ द यूनियन में भाषण देते हुए ट्रम्प ने कहा कि ईरान ऐसी मिसाइल डेवलप कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। ईरान ने पहले ही ऐसी मिसाइल बना ली हैं जो यूरोप और हमारे विदेशों में मौजूद ठिकानों के लिए खतरा है। और वे ऐसी मिसाइलें बनाने पर काम कर रहे हैं जो अमेरिका तक पहुंच जाएंगी।

ईरान ने नहीं किया वादा

इसके साथ ही ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला कर उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह खत्म कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि वे पहले कूटनीति से समस्या सुलझाना चाहते थे, लेकिन ईरान ने यह वादा नहीं किया कि वह हथियार नहीं बनाएगा।

ये भी पढ़ें- Child Abuse Case : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें, दुष्कर्म मामले में लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button