US Firing : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। यूटा की राजधानी साल्ट लेक सिटी में एक मीटिंग हाउस के पार्किंग लॉट में हुई है। (द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (मॉर्मन चर्च) के) फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। छह अन्य लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी के बाद आसपास क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
6 लोग गंभीर रुप से घायल
साल्ट लेक सिटी में एक चर्च में गोलीबारी हुई, जब वहां एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम चल रहा था। इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि यह हमला किसी धर्म या चर्च को निशाना बनाकर नहीं किया गया, बल्कि पार्किंग में हुई झड़प के बाद गोली चली। फिलहाल किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है, और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना
यह चर्च मॉर्मन चर्च का मुख्यालय है, जो यूटा राज्य में आधे लोगों द्वारा मान्यता प्राप्त है। यूटा की लगभग 35 लाख आबादी में से आधे लोग इस धर्म के अनुयायी हैं। चर्च ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि वे कानून प्रवर्तन के साथ सहयोग कर रहे हैं और प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह घटना मिशिगन में पिछले महीने हुए चर्च हमले के बाद सामने आई है।
ये भी पढ़ें- Weather Update : देश के कई राज्यों पर ठंड की मार, ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा गहरा असर, यात्री परेशान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









