UPNEWS : शिवपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर किया तीखा हमला, कहा – ‘केवल बड़बोले मंत्री…’

Share

UPNEWS : उत्तरप्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। आज विधानसभा में हंगामा देखने को मिला। बीजेपी और सपा नेताओं में तीखी बहस हुई। शिवपाल यादव केशव प्रसाद मौर्य पर भड़क गए और उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है। वह केवल लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ की करते रहते हैं।

शिवपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए वह केवल बड़बोले मंत्री हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। वह केवल लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ करते रहते हैं। वह अपना विभाग को सही तरह से चला नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने उन्हें खुद ही झुनझुना पकड़ा दिया है, उन्हें कोई काम नहीं है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव की पीठ में छुरा घोंपा है। चाचा ने कितने सपने संजोए थे लेकिन उनकी पीठ में भी छुरा घोंप दिया। सपा का पीडीए बहुत बड़ा धोखा है। नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ते ही अखिलेश यादव का असली चेहरा सामने आ गया है। सपा के पीडीए वर्ग से आने वाले नेता मायूस हैं। उन्होंने पीडिए को गुमराह करके वोट लिया। अब उस वर्ग के नेता मायूस हैं।

UP Monsoon Session: आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, CM योगी ने इन नए मंत्रियों से कराया परिचय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप