Uttar Pradeshबड़ी ख़बरमौसम

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है। 27 फरवरी से बारिश हो सकती है। इस समय मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन में तेज धूप हो रही है और रात के समय हल्की ठंड पड़ रही है।

उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड बढ़ गई है। रात के समय ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा और ठंडा हो सकता है क्योंकि 27 फरवरी से उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक चल सकता है।

मौसम फिर से साफ हो जाएगा

हालांकि दो मार्च से उत्तर प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा। प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और रात में हल्की ठंड हो रही है। अधिक ठंड का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है।

गरज-चमक के साथ बारिश

25 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इसी तरह 26 फरवरी को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी से मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। 27 तारीख से पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।

तापमान में गिरावट

बता दें कि 28 फरवरी को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं। ऐसे ही एक मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। दो मार्च को प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा। वहीं तापमान की बात करें तो तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। प्रदेश में कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ से नीचे आ गया है।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास पहुंचा भाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button