Uttar Pradeshमौसम

यूपी के मौसम में बदलाव धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम जानें

UP Weather Update : मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। रात या सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छा सकती है। जबकि तीस किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मेरठ मुजफ्फरनगर शामली बागपत में सुबह कोहरा छा सकता है। अयोध्या प्रयागराज बनारस कानपुर और गोरखपुर में ठंडी हवाएं परेशान करेंगीं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देर रात और सुबह ठंडी हवाएं चलती रहीं। सोमवार की सुबह ठिठुरन रही। आने वाले दो से तीन दिन देर रात और सुबह हल्का कोहरा या धुंध रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद आने वाले दिनो में मौसम साफ होने लगेगा। सोमवार को प्रदेश में कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा

बीस जनवरी तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में कोहरा रहेगा। सोमवार के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।

रविवार को राहत मिली

प्रदेश के अधिकांश जिलों में शनिवार रात घने कोहरे और गलन से परेशान हुए प्रदेशवासियों को रविवार को राहत मिली। सुबह से धूप निकली रात के साथ ही दिन का तापमान भी बढ़ गया और सामान्य से अधिक रहा। कहीं दिन का तापमान तो सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने बीस से 23 जनवरी तक सुबह धुंध या कोहरा रहने और दोपहर में धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है।

आम जनजीवन प्रभावित हुआ

आगरा शहर में शनिवार रात को घना कोहरा छाया रहा रातभर में भी यही स्थिति रही। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह खुले क्षेत्रों, हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरा देखने को मिला, लेकिन हवा चलने से शीघ्र ही कोहरा छंट गया। धूप निकल आई और दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ता चला गया।

न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री

वहीं अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर फटने से कई टेंट जले, दमकल और NDRF ने आग पर पाया काबू, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button