UP : मंहत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर मचा बवाल, 10 लोग हुए गिरफ्तार

Share

UP : यूपी के डासना मंदिर के मंहत यति नरसिंहानंद ने विवादित बयान दिया था। पैगम्बर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके साथ ही मंदिर के बाहर पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात है। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अरावती की बात करें तो पुलिस वालों पर पत्थर फेंकने की भी घटना सामने आई है। इसमें 21 पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था।

यूपी के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने पैगम्बर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसी पर ही विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। इसी पर ही कई जगहों पर एफआईआर दर्ज हुई है। मंदिर के बाहर बैरिकैड्स लगाए हुए हैं। वहीं भारी मात्रा में पुलिस मौजूद है। इस पर लगी धाराओं की बात करें तो तीन साल से कम सजा वाली धाराएं लगी हैं। एक शख्स ने सिर कलम करने पर इनाम भी रख दिया है।

वीडियो हुआ…

मंदिर के मंहत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि नरसिंहानंद का बयान शुक्रवार को वायरल हुआ था। इसके बाद लोग बड़ी संख्या में मंदिर के बाहर भीड़ जमा हो गई। जब विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ इसके बाद बड़ी तादात में पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर के एंट्री गेट पर बैरिकेड्ट लगे हुए हैं। हर व्यक्ति को जांच से होकर गुजरना पड़ रहा है तब मंदिर में एंट्री होगी।

Bihar : चौकीदार से लेकर थानेदार तक को किया सस्पेंड, अवैध वसूली के आरोप में 18 पुलिस कर्मियों पर चला कार्रवाई का चाबुक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप