UP: कंटेनर की टक्कर से दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

Share

खबर उन्नाव से है जहां,  बीती देर रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार दो सगे भाई और एक साथी कानपुर से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मोर्चरी भिजवाया है कंटेनर को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की है।

आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद आदिल और कादिर पुत्रगण जाकिर अली अपने साथी मोबिन पुत्र वसीम निवासी निराला नगर रसूलाबाद आसीवन के साथ देर रात दो बजे कानपुर से किसी काम से वापस घर लौट रहे थे। मियागंज चौराहे के पास पहुंचते उनकी बाइक में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां डाक्टरों ने कादिर व आदिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोबीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस में परिवारी जनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। वही कंटेनर को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की है।

रिपोर्ट: विनोद नोशद

ये भी पढ़ें:UP: अमेठी में मिला अर्धजला शव, मचा हड़कंप