UP: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में 1 मजदूर की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के संभल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क दुर्घटना में 1 मजदूर की मौत हो गई है। हादसे में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद मृतक मजदूर के परिजनों को भी सूचित किया गया। सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पलटी खाकर कार के उड़े परखच्चे
यह पूरा मामला संभल के बहजोई कोतवाली इलाके के आगरा मुरादाबाद हाईवे का है। यहां सुबह के समय मजदूरी पर जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की जान चली गई। इस वीभत्स हादसे में कार पलटी खा कर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इस हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। इस हादसे की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली, पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल हुए लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज की है।
(संभल से अरूण कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: मथुरा में रामनवमी पर मस्जिद से सटी दुकानों पर फहराया भगवा, अब होगी कार्रवाई