UP: पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

मैनपुरी थाना करहल क्षेत्र के ग्राम किरथुआ मैं लंबे समय से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ थाना करहल पुलिस ने किया है। आपको बता दें प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक मैनपुरी की तरफ से ऑपरेशन शिकंजा लगातार चलाया जा रहा है।
जिसकी कार्रवाई के चलते लंबे अरसे से चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पकड़ा है। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध तमंचा तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
दोनों अभियुक्त आकाश पुत्र साहब सिंह निवासी नई मंडी गिहार कॉलोनी थाना करहल, साजन पुत्र कुशनपाल निवासी नई मंडी गिहार कॉलोनी थाना करहल को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला। इस गिरोह का लंबा इतिहास है। यह गिरोह अवैध शस्त्रों को बनाकर अन्य जनपदों में कम दामों में भेज दिया करते थे।
ये भी पढ़ें;UP: फर्जी दस्तावेज दिखाकर रह रहे थे 5 सदस्य, हुए गिरफ्तार