UP Nikay Chunav: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, निकायों के चुनाव की 8 बजे से मतगणना शुरू

Share

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों के मतदान हो चुके हैं और आज 13 मई को मतदान का परिणाम आना है। यूपी के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका, 544 नगर पंचायत और 760 नगर निकाय सीटों के मत परिणाम आने हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।  एक माह से ज्यादा समय तक इस चुनाव में जुटे राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों में किसकी मेहनत रंग लाई इसका आज पता चला जाएगा। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Live Vote Counting: उत्तर प्रदेश नगर निकायों में मतगणना आज, चुनाव परिणाम देखें लाइव