Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

UP News: पति के वक्त ना देने पर पत्नी ने दिया धोखा, देवर के प्यार में हुई पागल

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से प्यार की अजब-गजब कहानी सामने आई है। जहां दो बच्चों की मां को अपने ही देवर से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा की महिला ने अपने पति को छोड़ कर देवर का हाथ थाम लिया है। पति के समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी। अब यह मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

UP News: पुलिस ने क्या कहा ?

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने बयान जारी कर। कहा कि कस्बे में रहने वाली महिला की शादी कुछ वर्ष पहले नगर के ही एक मोहल्ला में रहने वाले युवक से हुई थी। इस शादी के बाद महिला के दो बच्चे भी हुए, लेकिन अक्सर पति काम काज के लिए बाहर रहने लगे। ऐसे में महिला का अपने ही देवर से प्रेम संबंध हो गए। पति  ने अपनी पत्नी को उसने खूब समझाया, लेकिन महिला के ऊपर तो प्यार का भूत सवार था। उसने साफ कह दिया कि अब तो जीएगी तो भी देवर के साथ रहेगी और मरेगी भी तो उसके ही साथ।

UP News: पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं मानी महिला

 हालांकि पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर महिला और उसके देवर को समझाया। लेकिन बात फिर भी नहीं बनी तो सभी पक्षों को थाने में बुलाया गया। आखिर में महिला के अड़ियल रूख को देखते हुए पुलिस ने महिला को उसके देवर के साथ जाने दिया है।

महिला बालिग है अपना हित समझ सकती है

पुलिस ने पूरे मामले को समझने के बाद अपनी राय रखी। कहा कि महिला बालिग है और अपना हित बेहतर समझ सकती है। इसलिए उसके ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जा सकता। इसी के साथ नवाबगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/business/women-saving-account-want-to-know-which-bank-started-nari-shakti-saving-account-in-hindi/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button