Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

UP News : आज प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस समारोह है। इस मोके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगो को बधाई दी है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजे जाने वाले छह लोगों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ 11-11 लाख रुपये और शील्ड देकर सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर 75 जिलों के ओडीओपी उत्पाद छह अंचलों के खान-पान, कला और संस्कृति का भी प्रदर्शन किया जायेगा। विकास और विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान दोनों दिखेंगे।

आयोजन किए जाएंगे

सभी विभागों द्वारा इस थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, रोड शो आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस-मतदाता जागरूकता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से जुड़े आयोजन होंगे। लखनऊ के साथ ही नोएडा शिल्प ग्राम, महाकुंभ में विभाग के पंडाल और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजन किए जाएंगे।

कलाकारों को प्रस्तुति करने का अवसर

मंत्री जयवीर सिंह ने एक राजनीतिक दल द्वारा कलाकारों के चयन और संख्या में भेदभाव पर कहा कि 2017 से पहले संस्कृति विभाग में लगभग एक हजार कलाकारों को मंच मिलता था। वर्तमान में पोर्टल पर 9200 कलाकार दल रजिस्टर हैं। एक दल में न्यूनतम 6 यानी लगभग 55 हजार कलाकारों को प्रस्तुति करने का अवसर मिल रहा है।

गौरव सम्मान दिया जाएगा

वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल भौतिक विज्ञान, संगीतकार, कवि, वृंदावन मथुरा के उद्यमी-पर्यावरणविद हिमांशु गुप्ता, कानपुर के मनीष वर्मा कृषि-दलित उद्यमी, बुलंदशहर की कृष्णा यादव (महिला उद्यमी), बुलंदशहर के ही कर्नल सुभाष देशवाल (कृषि-उद्यम) और बहराइच के डॉ. जय सिंह (केला उत्पादन) को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button