
UP News : कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अपनी नई रणनीति के साथ फिर से सक्रिय होने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने अपनी टीम में बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें कई पुराने और बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
टीम प्रियंका में बड़ा बदलाव
सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी की कोर टीम से कई प्रभावशाली चेहरे हटाए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम संदीप सिंह का है, जिन्हें प्रियंका की रणनीतिक टीम में सबसे ताकतवर माना जाता था। उनके बाद मोहित पांडेय को भी टीम से बाहर कर दिया गया है।
सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव
प्रियंका गांधी ने अपनी सोशल मीडिया टीम में भी बड़े बदलाव किए हैं। सूत्रों के अनुसार, करीब डेढ़ दर्जन लोगों को बाहर किया गया है और जल्द ही एक नई सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा।
गुजरात अधिवेशन के बाद होगा नई टीम का ऐलान
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी की नई टीम का आधिकारिक ऐलान गुजरात में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन के बाद किया जाएगा। यह टीम मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस को मजबूती देने की रणनीति होगी।
MMPD फॉर्मूले पर रहेगा कांग्रेस का फोकस
सूत्रों के अनुसार आगामी चुनावों में कांग्रेस MMPD (महिला, मुस्लिम, पिछड़ा और दलित) वर्ग को केंद्र में रखकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। यूपी में इस सामाजिक गठजोड़ को मजबूत कर कांग्रेस अपनी सियासी जमीन दोबारा पाने की कोशिश करेगी।
प्रियंका गांधी का यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को नया ऊर्जा देने की कोशिश माना जा रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रियंका की नई टीम में किन नए चेहरों को जगह मिलती है।
यह भी पढ़ें : नाबालिग के साथ यौन हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप