UP News: कौन हैं भगवान कल्कि, कब लेंगे अवतार ?

UP News:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं भगवान कल्कि। और कैसा है इनका रुप।
UP News: अद्भुत और खास माना जा रहा है कल्कि धाम
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में PM नरेंद्र मोदी के हाथों आज श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया गया। बता दें कि इस मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्कि धाम पहुंचे और वहा उन्होंने मंत्रोच्चारण के बाद कल्कि धाम मंदिर का भूमि पूजन किया। बता दें कि संभल में बनने जा रहा ये मंदिर बहुत ही अद्भुत और खास माना जा रहा है।
कलयुग के अंतिम चरण में लेंगे अवतार
भगवान कल्कि को भगवान विष्णु का 10वां और आखिरी अवतार माना जाता है। कल्कि पुराण और अग्नि पुराण के अनुसार, श्री हरि का ‘कल्कि’ अवतार कलियुग के अंत में अवतरित होगा। उसके बाद धरती से सभी पापों और बुरे कर्मों का विनाश हो जाएगा। अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में विष्णु भगवान के कल्कि अवतार का वर्णन किया गया है। तीर-कमान धारण किए हुए एक घुड़सवार के रूप में किया गया है। इसमें भगवान कल्कि के घोड़े का नाम देवदत्त बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कलियुग 432000 वर्ष का है, जिसका अभी प्रथम चरण चल रहा है। ऐसा माना जाता है कि जब कलयुग का अंतिम चरण शुरू होगा, तब कल्कि अवतार लेंगे।
ब्राह्मण परिवार में लेंगे जन्म
बता दें कि कल्कि पुराण के मुताबिक, भगवान कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ब्राह्मण परिवार में होगा। भगवान कल्कि एक महान योद्धा होंगे, जिनका जन्म कलियुग के अंत में सभी बुराइयों को दूर करने के लिए होगा।
ये भी पढ़ें – MP News: ढोंगी तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के नाम पर तीन महिलाओं संग किया बलात्कार, ऐसे हुआ गिरफ्तार
हिन्दी ख़बर ऐप देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए Hindi Khabar App