Delhi NCRUttar Pradeshबड़ी ख़बर

UP News : हरदोई हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा – ‘घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की…’

UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में लोगों की मौत हो गई। इसी पर ही पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुए हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा कि हरदोई जिले में हुई सड़क दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है। इसमें कई परिवारों ने अपनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

बता दें कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जैसे ही यह हादसा होता है। 7 लोगों की तुरंत मौत हो जाती है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जाता है। इसके 3 लोग की भी मौत हो जाती है। सीएम योगी ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस हादसे में मरने वालों में एक पुरुष, छह महिलाएं, दो बच्चे और शामिल हैं।

Nalanda : भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्लास ब्रिज में जमकर की मस्ती, खूब खिंचवाईं तस्वीरें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button