
UP News : अडानी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही अडानी की गिरफ्तारी की मांग की। इसी पर ही केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने कहा कि अड़ानी मुद्दे पर भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. जनता भली-भांति समझती है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक ताकत लगातार बढ़ रही है, लेकिन कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसे पचा नहीं पा रहे हैं. अड़ानी मुद्दे पर भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. जनता भली-भांति समझती है कि भाजपा को इस मामले से जोड़ने का यह प्रयास केवल कांग्रेस की हताशा और उनकी डूबती नैया का संकेत है।
राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका की एजेंसी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है,लेकिन भारत सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती. उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हम चुप नहीं बैठेंगे. इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे. हम ये भी जानते हैं कि बीजेपी सरकार अडानी को बचाएगी।
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स अडानी पर अमेरिकी अधिकारियों ने दो अलग – अगल मामलों रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस पर अडानी ग्रुप का बयान भी आया है। अडानी समूह हमेशा अपने ऑपरेशन के सभी जूरिडिक्शन में शासन, पारदर्शिता और रेगुलेटरी कंप्लायंस के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।
Bihar : CM नीतीश कुमार ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर दी बधाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप