Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

UP NEWS : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, कहा – ‘गुंडों और माफियाओं के…’

UP NEWS : कुछ दिन पहले मस्जिद विवाद पर संभल में हिंसा हुई थी। इसी को लेकर बृजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का पुराना है कि पहले दंगे करो, फिर पत्थर फिंकवाओ, फिर मुआवजा बटवाओ, ये लोग किसी भी तरह से वोटों की। समाजवादी पार्टी अपने गठन के बाद से ही गुंडों और माफियाओं के कब्जे में रही है।

बृजेश पाठक ने कहा कि ये लोग केवल राजनीतिक पर्यटन के लिए जा रहे हैं, जितने भी दंगाई है, वह सब समाजवादी हैं, इन लोगों का पुराना है कि पहले दंगे करो, फिर पत्थर फिंकवाओ, फिर मुआवजा बटवाओ, ये लोग किसी भी तरह से वोटो की फसल काटना चाहते हैं। इनसे पूछे जाकर बहराइच में भी मिश्रा जी के यहां कुछ दे दिए होते, समाजवादी पार्टी सिर्फ वोटो के लिये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि संभल की घटना की न्यायिक जांच चल रही है, उच्च स्तरीय जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच होगी। कोर्ट जो भी निर्देश देगा हम उसका पालन करेंगे। समाजवादी पार्टी अपने गठन के बाद से ही गुंडों और माफियाओं के कब्जे में रही है। वे पहले पत्थर फेंकवाएंगे और जब दंगे हो जाएंगे तो राजनीतिक पर्यटन करने जाएंगे, प्रदेश की जनता उन्हें पहचान गई है।

ये है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि संभल में मस्जिद को लेकर विवाद है। हिंदू पक्ष का मानना है कि जिस जगह पर मस्जिद बनी हुई है। वहां हरिहर मन्दिर था। हिंदू पक्ष की ओर से निचली अदालत में याचिका दायर की गई। जिसके बाद अदालत ने मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया। सर्वे किया गया। जब टीम सर्वे करके निकल रही थी। उस समय भारी भीड़ जमा हो गई। और पथराव शुरू हो गया था और आगजनी हुई थी।

यह भी पढ़ें : जयराम रमेश महंगाई पर बोले, “लोगों की सैलरी नहीं बढ़ रही और पीएम मोदी हाइप बनाने…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button