UP NEWS : बहराइच हिंसा के आरोपियों की हुई पेशी, पुलिस को 14 दिन की मिली रिमांड

UP NEWS : बहराइच हिंसा के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को 14 दिन की रिमांड मिली है। बहराइच में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अपर जिला जज पूनम पाठक के आवास में ही पेशी हुई। बता दें कि रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स के जवान रात दिन ड्यूटी पर हैं। लगातार प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। बहराइच में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि सरफराज और तालीम,जो पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे। उनके पैर में गोली लग गई थी। उन आरोपियों को अस्पताल में ही पेश किया गया है। मोहम्मद फहीम, उर्फ सबलू, मोहम्मद तालीम, मोहम्मद सरफराज, अब्दुल हमीद को जिला न्यायधीश के आवास में पेश किया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री कार्यालय प्रशासन से अपडेट ले रहा है। एक कंट्रोल रूम भी है। बता दें कि हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जहां बहराइच हिंसा मामले में मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद भर्ती कराया गया था। मामले के सिलसिले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि जब यात्रा निकल रही थी। तो दो समुदाय आमने – सामने हो गए। डीजे बजाने को लेकर बवाल शुरू हुआ था। कुछ ही देर में दोनों समुदायों में झड़प शुरू हो गई। छतों से पथराव होने लगा। फायरिंग भी शुरू हो गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति की राम गोपाल मिश्रा के नाम के पहचान हुई है। इस दौरान तोड़ फोड़ और आगजनी हुई। सीएम योगी नजर बनाए हुए हैं।
असम में रेल हादसा, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप