
प्रधानमंत्री रोजगार मेला के अंतर्गत आज गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र देते समय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा मिशन चलाया गया। रिक्रूटमेंट के तहत दिसंबर 2023 तक 10 लाख नौकरियां देने का संकल्प लिया गया है। उसे पूरा करने के दिशा में आज छठ में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश में 4 स्थानों पर तथा देश के अंदर 43 स्थानों पर यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है। यहां गोरखपुर में कुल 240 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मैंने प्रदान किया है।
यह सभी ही भारत सरकार की अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में अपनी सेवा देंगे 2047 के विकसित भारत को बनाने में अपना योगदान देंगे मोदी जी के सरकार के आज जो 9 वर्षों का सफर है। वह उपलब्धियों से भरा हुआ है। इन 9 वर्षों में भारत के अंदर फिजिकल इन्फ्राट्रक्चर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर जोर दिया है। आयुष्मान भारत ऐसे तमाम योजनाएं हैं। जिन्होंने आम जनमानस के जीवन में बदलाव लाया है। आज भारत की छवि विश्व पटल पर एक सशक्त देश के रूप में उभरी है। पूरी दुनिया आज भारत की आवाज को सुन रही है।
यह वर्ष g20 प्रेसिडेंसी का है भारत में जिस तरीके से अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी है। वह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। बहुत जल्द 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी के साथ हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे। आज हम दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह सब कुछ माननीय प्रधानमंत्री जी के साहस और उनकी दूरदृष्टि के कारण संभव हो पाया है भारत प्रगति और एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। अमृत काल में इस यात्रा को हम अंजाम तक पहुंचाएंगे।
ये भी पढे़ें:UP News: पीपीपी मॉडल पर बनने वाले 05 बस अड्डों के लिए एलओआई जारी