Uttar Pradesh

UP: संदिग्ध परिस्थितियों में 3 घरों में लगी आग, लगभग 10 लाख का हुआ नुकसान

फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के चकलाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आग ने तीन घरों को अपने आगोश में ले लिया। वहीं अगर ग्रामीणों की बात मानी जाए तो बताया यही जा रहा है कि किसी 7 या 8 साल की बच्ची द्वारा खाना बनाने के समय लगी आग ने गांव रहने वाले लालचंद बलराम और रामेश्वर के घरों में आग लग गई।

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एक घर में 3 सिलेंडर गैस से भरे हुए रखे थे। उन सिलेंडरों से गैस लीक होने से आग लगने का कारण ही बताया जा रहा है। वही आग की लपटों को देखकर गांव वाले भयभीत होकर गांव छोड़कर भाग गए पर किसी तरह से हिम्मती ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है तो आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं एक घर के गृह स्वामी बलराम ने बताया कि लगभग हमारा 03 लाख का नुकसान हुआ है।

इससे आकलन यही लगाया जा सकता है की तीन घरों की कुल संपत्ति लगभग 10 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। आपको बताते चलें की भयानक आग की चपेट में एक मवेशी भी जलकर खाक हो गया है। अब देखने की बात यह है इन गरीब परिवारों के लिए सरकार क्या मदद करती है।

रिपोर्ट : अमर दीप त्रिपाठी

ये भी पढ़ें:UP: ग्रेटर नोएडा में अवैध गांजे के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button