Up Election 2024 : सपा और कांग्रेस के आपसी मतभेद हो रहे ठीक, भाजपा को हराने के लिए आजमा रहे हर दांव

Share

Up Election 2024 : UP में मिलकर चुनाव लड़ने के लिए सपा और कांग्रेस ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए इंडी गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं। इसके लिए दोनों दल आपस के मतभेद दूर करने किपुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

Up Election 2024 :

बहुत जल्द लोकसभा चुनाव कितारीखों का एलान होने वाला है। इसी के चलते UP में कांग्रेस और सपा ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। दोनों पार्टी ने फैसला लिया है कि वह भाजपा के खिलाफ एक होकर लड़ेंगे और इंडी गठबंधन को जिता कर ही रहेंगे। इसके लिए दोनों पार्टी आपस के मतभेद दूर करने के लिए भी तैयार हैं।

दरसल बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी, इसके चलते कहीं ना कहीं दोनों पार्टी के बीच चीजें बिगड़ती हुई दिखाई दे रही थीं जिसके चलते UP में इंडी गठबंधन का टिकना मुश्किल लग रहा था।

अखिलेश यादव ने कहा था चिरकुट :

दरसल मध्य प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव को कांग्रेस से एक भी सीट नहीं मिली थी जिसके चलते अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाया था। इसके बाद अजय राय ने बागेश्वर वाली हार के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार बता दिया था। इस बात से अखिलेश यादव और भड़क गए और उन्होंने अजय राय से उनकि हैसियत के बारे में पूछ लिया और कहा कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से हमारे बारे में न बुलवाया करे।

मतभेद भूल बुलाई बैठक :

बीते दिन सोमवार को इंडी गठबंधन के प्रमुख दल सपा और कांग्रेस के बीच पहली समन्वय बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों संगठन और नेताओं के बीच के तालमेल को बेहतर करना था। इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से पार्टी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल किनेता आराधना मिश्रा और पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया शामिल हुए, जबकि सपा कितरफ से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पार्टी किप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पहली बार हाथ जोड़े दिखे :

सपा और कांग्रेस कि इस बैठक में अखिलेश यादव और अजय राय को एक साथ बैठा देखा गया। दोनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दूसरे से हाथ जोड़े नज़र । अखिलेश यादव ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे, दोनों ही दलों के कार्यकर्ता उनका जमीनी स्तर पर सहयोग करेंगे। किसको क्या जिम्मेदारी मिलेगी यह हम दोनों दल मिलकर बहुत जल्द तय कर लेंगे।

अजय राय ने कहा  निश्चित तौर से मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर पूरी ताकत से ‘इंडिया’ गठबंधन को जिताएंगे। इसके लिए हमें दिन-रात मेहनत करनी पड़ेगी तो हम करेंगे। आप (सपा) जितनी ताकत से हमारे साथ खड़े रहेंगे हम उससे पीछे नहीं रहेंगे। हम आपको विश्वास दिलाते हैं।

UP में इन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस :

बैठक के बाद सीट का बंटवारा हुआ जिसमे कांग्रेस 17 सीटों से चुनाव लड़ेगी। जिसके तहत रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकिऔर देवरिया कांग्रेस के हिस्से में गए हैं।

यह भी पड़ें : UP: CM Yogi संग रक्षा मंत्री ने 3666 करोड़ की 206 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें